छत्तीसगढ़धमतरी जिला

200 से ज्यादा महिलाएं पेट के बल लेटीं, उनके ऊपर 10 से ज्यादा बैगा चले ताकि महिलाओं की संतान कामना पूरी हो

धमतरी- शहर से 14 किमी दूर गंगरेल के पास मां अंगारमोती में शुक्रवार को मड़ई मेला लगा। यहां 52 गांव के देव विग्रह मां अंगार मोती के दरबार में आए। यहां एक परंपरा है कि महिलाएं पेट के बल लेट जाती हैं और बैगा उनके ऊपर चलते हैं ताकि संतान की प्राप्ति हो सके।

इस बार 200 से अधिक महिलाएं मंदिर के सामने नीबू, नारियल और अन्य पूजा सामान लेकर बाल खोलकर पेट के बल लेटी रहीं। इसे परण कहा जाता है। 10 से ज्यादा बैगा अपने डांग-डोरी के साथ महिलाओं के ऊपर चलते हुए मां अंगार मोती के दरबार में पहुंचे। इसके बाद यहां बैगाओं ने डांग, मड़ई, त्रिशूल, संकल, कासड़ आदि के साथ परंपरागत रस्में निभाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *