कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)देश

छत्तीसगढ़: रावघाट के पास मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

कांकेर। इन दिनो पुलिस और सीआरपीएफ/एसएसबी नक्सली इलाक़ो में विशेष अभियान चला के नक्सलियों का सफाया कर रही हैं। उसी कड़ी में आज रावघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरोंडा एसएसबी के आगे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं जिसमें सुरक्षाबलों नें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं।
बता दें इस मुठभेड़ में एसएसबी-33 बटालियन का एक जवान घायल हो गया हैं। घायल जवान के पैर में गोली लगी हैं। एसएसबी डीआईजी वी विक्रमन ने मुठभेड़ कि पुष्टि कि हैं।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली को मार गिराए जिसमें 2 पुरुष, 1 महिला नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों के पास से ऐके 47, एसएलआर, 12 बोर की बन्दूक और टवोर आटोमेटिक राइफल बरामद हुई है।मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है. इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

कांकेर के एसपी एमआर अहिरे ने नक्सलियों से मुठभेड़ की पुष्टि की है. मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया है. रावघाट थाना क्षेत्र के कोसरोंडा की में सर्चिंग के लिए निकले जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. फायरिंग के जवान में जवानों ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन वर्दिधारी नक्सली मारे गए हैं. इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल होनी बताई जा रही है. तीनों का शव बरामद कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *