टेड़ेसरा | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयं सेवकों, बीएससी, बीकॉम, बीसीए के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्राचार्य डॉ आरके ठाकुर ने कहा कि शाम 3 से 4 बजे के बीच 48 छात्र-छात्राओं ने परिसर में कूड़ा-करकट को जमाकर परिसर की सफाई की। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को दर्शाती रंगोली भी छात्राओं ने बनाई। इसमें बीएससी बायो अंतिम वर्ष की छात्रा मुस्कान साहू, हेमप्रभा साहू, बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्राएं जया साहू, काजल साहू ने भी रंगोली बनाई। बीएससी बायो अंतिम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी कुर्रे, अंजली साहू ने भी कार्यक्रम मेंं हिस्सा लिया। राठौर कश्यप, त्रिवेणी साहू आदि मौजूद थे।