राजनांदगांव – गठुला के पास एक मकान में अवैध रूप से मिट्टी तेल से तारपीन बनाने की फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर टीम को 10 ड्रम मिट्टी तेल और अन्य सामग्री बरामद हुई। इस अवैध कारोबार में राजनीति से जुड़े कुछ लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है।
जांच जारी है, और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।