रजनांदगांव। मोतीपुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार को एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, और पुलिस उसकी पहचान और मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।