राजनांदगांव. जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरझिती पंचायत भवन में सरपंच और सचिव के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में चल रही अनियमितताओं और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाराज ग्रामीण अब प्रशासनिक अधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि मामले का समाधान हो सके।