छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : दो खड़ी ट्रेलर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय पर पाया काबू… 

रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया के पास आज सुबह दो ट्रेलर वाहनों में आग लग गई. दोनों ट्रेलर सड़क पर खड़े थे, जब अचानक आग ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

आग पर काबू पाने के लिए दो फायर ब्रिगेड की टीम के जवानों ने पूरी मेहनत से काम शुरू किया. फायर फाइटर्स ने आग बुझाने के लिए कई फायरटेंडर का सहारा लिया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे.

हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, अचानक सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी के कारण वहां काफी भीड़ लग गई.

इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ट्रेलर मालिकों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि वे नुकसान का आकलन कर सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *