अन्य प्रदेश

भाजपा ने कीं संगठनात्मक नियुक्तियां, इन तीन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी  

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने संगठनात्मक नियुक्ति में बदलाव किया है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वी सतीश को दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वी सतीश को  दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। वहीं, सौदान सिंह को चंडीगढ़ केंद्र का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंडीगढ़ के अलावा इनका विशेष ध्यान हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर भी रहेगा। वहीं, शिव प्रकाश को भोपाल केंद्र का राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। भोपाल के अलावा शिव प्रकाश का विशेष ध्यान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर भी रहेगा। बता दें कि तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *