छत्तीसगढ़राज्‍यरायपुर जिला

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा

कांकेर जिले के विकास हेतु सहभागिता निभाने किया उत्साहवर्धनरायपुर

28 जनवरी.   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्हांेने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर श्री चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री एमआर अहिरे से हुआ, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे मे अवगत कराया।        इस दौरान  कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, विधायक अतागढ़ अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग श्री जी.आर.चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विनीत खन्ना, वनमण्डलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *