राजनांदगांव। सूचना के आधार पर चिचोला सर्कल की आबकारी टीम ने उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में ग्राम घोरतालाव स्थित शेरा ढाबा में छापा मारा। तलाशी के दौरान ढाबे से 48 पाव अवैध शराब बरामद की गई।
जब्त शराब में 28 पाव मध्य प्रदेश निर्मित गोवा और 20 पाव महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब तस्करों पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर सख्त संदेश दिया है। विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।