देशप्रदेश

25 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए अपने शहर का दाम

बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। इस बीच लोगों को करारा झटका लगा है। घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दिए हैं। सिलेंडर के दाम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपए घटा दिए हैं। इससे पहले व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 190 रुपए बढ़ाए गए थे। वहीं रसौई गैस की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ने के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपए हो गई। वहीं मुबंई में 719 रुपए, कोलकाता में 745 रुपए और चेन्नई में 736 रुपए हो गई हैं। ये नई दरें आज (गुरुवार) से लागू हो गई हैं। बता दें दिसंबर में आईओसी ने रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। 2 दिसंबर को 50 रुपए और 15 दिसंबर को फिर 50 रुपए बढ़ाए थे।

वहीं 1 फरवरी को व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए। जिसमें अब 6 रुपए की कटौती की गई हैं। ऐसे में अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1533 रुपए में खरीदा जा सकता हैं। जबकि मुंबई में 1482.50 रुपए, कोलकाता में 1598.50 रुपए और चेन्नई में 1649 रुपए हो गई हैं।

कैसे चेक रहें अपने शहर के सिलेंडर का रेट?

अगर आप चाहें तो अपने शहर के एलपीजी सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनी नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाकर आप अपने शहर के रसोई गैस के दाम चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *