राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में 7 जनवरी 2025 को मोहारा बाईपास रोड पर झाड़ियों के पास छिपाकर रखे गए 75 पौव्वा देशी शराब (कुल 13.500 बल्क लीटर) को जब्त किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
अवैध मदिरा नियंत्रण में जुटी आबकारी टीम
जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज करते हुए आबकारी टीम ने यह सफलता हासिल की। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार, अवैध मदिरा के नियंत्रण हेतु विभाग निरंतर कार्रवाई कर रहा है।