डोंगरगढ़: राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। वीआईपी सुविधा के नाम पर विशेषाधिकार देकर आम श्रद्धालुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट की कथित मनमानी से लाखों की हानि हो रही है, जिससे भक्तों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
वीआईपी सुविधा से हो रहा फायदा
सूत्रों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट वीआईपी दर्शन के जरिए अपने खास लोगों को जल्द टिकट दे दी जाती है या विशेष छूट देकर लाभ पहुंचा रहा है? इस सुविधा के कारण आम भक्तों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, जबकि वीआईपी पासधारक सीधे मंदिर में प्रवेश कर लेते हैं।
भक्तों में नाराजगी
ऐसे भेदभावपूर्ण रवैये से श्रद्धालु नाराज हैं। भक्तों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर समानता होनी चाहिए। वीआईपी संस्कृति से मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंच रही है और आम जनता के साथ अन्याय हो रहा है।
मंदिर को लग रहा लाखों का नुकसान?
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में हो रहे इस कथित खेल से ट्रस्ट को आर्थिक हानि भी हो रही है। ट्रस्ट की मनमानी और विशेषाधिकारों के कारण लाखों रुपए का चुना लगने की संभावना जताई जा रही है।
ट्रस्ट पर उठे सवाल
भक्तों का आरोप है कि ट्रस्ट अपने करीबी लोगों को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे मंदिर के संचालन और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम श्रद्धालु इस व्यवहार से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
भक्तों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर में दर्शन व्यवस्था को पारदर्शी और समान बनाया जाए, ताकि सभी भक्त देवी के दर्शन का लाभ बिना भेदभाव के उठा सकें।
जब उक्त मामले में मंदिर ट्रस्ट से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।