बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-एक के उपसंभाग दो में पदस्थ सब इंजीनियर को कार्यपालन अभियंता ने निलंबित कर दिया है। तीन साल पहले आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने कार्रवाई की थी। कोर्ट में आरोप पत्र दायर होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।सरकंडा निवासी राममोहन दुबे लोक निर्माण विभाग क्रमांक-एक के उपसंभाग क्रमांक दो में पदस्थ हैं। तीन साल पहले उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। जांच के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। तब से ईओडब्ल्यू इस प्रकरण की जांच कर रहा था। लंबी जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने चालान तैयार नहीं किया था। इस बीच बीते 13 जनवरी को उनके खिलाफ कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया गया।इधर आरोपित सब इंजीनियर के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद लोक निर्माण विभाग रायपुर से प्रमुख अभियंता ने कार्यपालन अभियंता को आदेश दिया कि उन्हें निलंबित किया जाए। लिहाजा कार्यपालन अभियंता ने बीते पांच फरवरी को आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय अंबिकापुर में अटैच किया गया है। आदेश के साथ ही उन्हें अंबिकापुर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। 10 साल में कमाए एक करोड़ 25 लाख स्र्पयेकोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही इसकी जानकारी ईओडब्ल्यू ने लोक निर्माण विभाग को भी दी है। जांच में पता चला है कि 10 साल की नौकरी में आरोपित अधिकारी ने एक करोड़ 25 लाख स्र्पये व्यय किया है। जबकि उनकी कुल आय 99 लाख 14 हजार स्र्पये थी।