छत्तीसगढ़बालोद जिलाराज्‍य

दूसरे चरण में पुलिस व राजस्व कर्मियों को लग रहा कोरोना का टीका

बालोद . टीकाकरण के दूसरे चरण में अब पुलिस व प्रशासन के कर्मियों को टीकाकरण लगना शुरू हो गया है। जिले के 397 पुलिस कर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया है। इससे पहले प्रथम चरण में जिले के छह हजार 533 स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानित को लगाया गया। वहीं द्वितीय चरण में पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, नगरीय निकाय एवं पंचायत के फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया।

धनोरा बटालियन के अधिकारी-कर्मचारियों को लगा टीका

गुरुर (नईदुनिया न्यूज)। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को धनोरा बटालियन के अधिकारी व कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर टीका लगाया गया। बटालियन में 98 अधिकारी व कर्मचारी को टीका लगाया गया। 11 फरवरी को भी बटालियन में टीकाकरण होगा।

इस अवसर पर बटालियन के सेनानी डा. लाल उमेंद्र सिंग, जिला नोडल अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. एसके सोनी, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. जीआर रावटे, उप सेनानी आरके प्रधान, सहायक सेनानी महेंद्र कुमार ठाकुर,(नोडल अधिकारी) अजित सिंह यादव, कंपनी कमांडर संतोष द्विवेदी, सूबेदार बिहारी लाल सलाम जिला कार्यक्रम प्रबंधक भूमिका वर्मा सहित अन्य लोग थे

शासकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों को बांटा गया मास्क व सैनिटाइजर

गुरुर (नईदुनिया न्यूज)। शासकीय प्राथमिक शाला खोरदो में प्रधान पाठक लिखन राम साहू ने शाला के सभी बधाों को मास्क और सेनेटाइजर प्रदान किया। साथ ही साथ ग्राम खोरदो के आंगनबाड़ी के सभी बधाों के लिए कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम पेंडरवानी के दो केंद्र के आंगनबाड़ी और उनके सभी बधाों को सैनिटाइजर व मास्क दान में प्रदान किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र दो पेनडरवानी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरिजा साहू, सहायिका सरिता सर्वे समेत आंगनबाड़ी केंद्र के 30 बधाों को मास्क एवं सेनेटाइजर वितरण किया गया। वहीं इस मौके पर पालकों में सरोज बाई, तीजन, डिलेश्ववरी साहू।

आंगनबाड़ी केंद्र नखोरदो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी साहू, सहायिका गायत्री साहू, पेनडरवानी आंगनबाड़ी क्रमांक 3 के कार्यकर्ता योगेश्वरी चेलक, सहायिका ललिता टंडन, पूर्णिमा साहू व गीता साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *