राजनांदगांव। आज शाम 7 बजे के करीब नागपुर से रायपुर की ओर जा रही एक संतरे से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्राले से टकरा गई घटना फ्लाइओवर की है। ट्राले पर जेसीबी लदी हुई थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर अंदर में फंस गया। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
*खराब पड़े ट्राले से भिड़ी ट्रक, पुलिस बचाव में जुटी*
मिली जानकारी के अनुसार, ट्राला पहले से ही खराब होकर खड़ा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर अंदर में फंसा हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत उसे बाहर निकालने का किया जा रहा है।