राजनांदगांव । सुकुल दैहान पुलिस ने युवती के साथ छेडख़ानी करने वाले ग्राम खुड़मुड़ी निवासी कुलदीप महार 20 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बीते सोमवार की सुबह 11 बजे की है। जब युवती घर पर अकेली थी, तभी आरोपित उसके घर के वेंटीलेशन को तोडक़र अंदर घुसा और युवती के साथ छेडख़ानी करने लगा। सिर के बाल को काटकर आरोपित ने युवती के साथ गाली गलौज भी जान से मारने की धमकी देकर मारपीट तक की। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।