कोरिया जिलाप्रदेश

कोरिया : कलेक्टर पहुंचे खड़गवां, बैरियरों में 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज विकासखंड खड़गवां के ग्राम फुनगा, कटकोना तथा जरौंधा पहुंचे। वहां उन्होंने ग्राम में बनाए गए बैरियर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद ग्रामीणों को राशन का वितरण भी किया।

इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कटघोरा पहुंच सभी मार्गों की जानकारी ली। उन्होंने बैरियरों में 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही होम क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की भी जानकारी ली तथा नियमित स्वास्थ्य चेकअप कराने की बात कही। सार्वजनिक स्थलों को कुछ अंतराल पश्चात सैनिटाइजेशन करते रहने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने सरपंच सचिव तथा ग्रामीणों से बात कर गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आदि की समस्या की जानकारी ली और हैंडपंपों की स्थिति के बारे में पूछा। ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *