छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलाराज्‍य

सामाजिक एकता व उच्च शिक्षा पर जोर

अंबागढ़ चौकी । नगर देवांगन समाज द्वारा वसंत पंचमी पर मां परमेश्वरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर समाज के विकास के लिए देवांगन समाज द्वारा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने एवं समाजिक एकजुटता का सकंल्प लिया गया। वहीं समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मानकिया गया।देवांगन समाज की कांहे इकाई द्वारा नगर के वार्ड सात में कांहे नगर में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नपं अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी थे। विशेष अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, अजय अग्रवाल, विनोद डहरिया, लोकदीप बोरकर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मानिकपुरी ने वंसत पंचमी व मां परमेश्वरी जयंती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास के लिए सामाजिक एकजुटता व शिक्षा के विकास पर बल दिया।

उन्होंने समाज की खुशहाली के लिए सामाजिक कुरीतियों एवं सामाजिक दुर्व्यसनों से दूर रहने की सीख दी। इस दौरान संतराम देवांगन, बच्चूलाल देवांगन, राजू देवांगन, रोशन देवांगन, कौशल देवांगन, सिरोतन देवांगन, लखन देवांगन, किशोर देवांगन, किशोर देवांगन, किशन देवांगन, लखन देवांगन व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन काशीराम देवांगन व आभार ज्ञापन भागचंद देवांगन ने किया।विधायक निधि से बनेगा सामाजिक भवन : नगर में देवांगन समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए खुज्जी विधायक छन्नाी चंदू साहू ने तीन लाख रुपये देने की स्वीकृति पर सहमति जताई है। कांग्रेस नेता पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि नगर के वार्ड छह में देवांगन समाज के विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक छन्नाी चंदू साहू ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। दो वर्ष पहले मानिकपुरी ने देवांगन समाज को विकास कार्य के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से एक लाख रुपये दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *