राजनांदगांव। आबकारी विभाग की जिला स्तरीय टीम ने बेलरगोन्दी में छापेमारी कर आरोपी संतोष साहू के मकान से 144 पाव देशी संत्रा शराब जब्त की। महाराष्ट्र निर्मित कुल 25.92 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद कर आरोपी को आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
आबकारी की कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ सख्ती
सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुम लता जोल्हे और संदीप सहारे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य आरक्षक निजाम शाह, नागेश निषाद, अनिल सिन्हा, मनीष रजा व भोज नारायण उइके की विशेष भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 59(a) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।