भाजपा कार्यालय में बैठक
छुरिया- जनपद पंचायत छुरिया के नव निर्वाचित भाजपा के 18 जनपद सदस्यों को जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा संगठन ने परेड ली है ।

जनपद पंचायत छुरिया में 25 वर्षों से भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर एकतरफा कब्जा बरकरार है । इस बार 2025 के आम चुनाव में जनपद पंचायत छुरिया में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों में से 18 जनपद सदस्यों ने जीत दर्ज की है । इस चुनाव में चुनाव प्रभारी जगजीत सिंह भाटिया की अहम भूमिका रही थी । मतदान के दूसरे दिन गुरूवार को सभी 18 जनपद सदस्यों को जिला भाजपा कार्यालय गुपचुप तरीके से अलग-अलग वाहनों में लाया गया जहां जिला भाजपा के महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल, एम.डी. ठाकुर, हिरेन्द्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कान्ता साहू, गैन्दाटोला मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, कुमर्दा मण्डल अध्यक्ष हिरदे देवांगन, की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष कोमलसिंह राजपूत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल एवं जिला महामंत्री सौरभ कोठारी से रूबरू कराते हुए जनपद पंचायत छुरिया के सभी निर्वाचित जनपद सदस्यों की परेड ली गई । निर्वाचित जनपद सदस्यों का जिला भाजपा अध्यक्ष सहित जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया है.