राजनांदगांव। जल संसाधन विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे मुख्य कार्यपालन अभियंता जीडी रामटेके की पुत्रवधू एवं डोंगरगढ़ के एसडीएम रहे उनके सुपुत्र गिरीश रामटेके की धर्मपत्नी धनश्री रावते रामटेके का 24 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। दुर्ग के प्रदीप्ति नगर बोरसी निवासी श्रीमती रामटेके का अंतिम संस्कार आज शिवनाथ मुक्तिधाम में किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए 26 फरवरी को तीजनहावन और चार मार्च को दशगात्र कार्यक्रम उनके निज निवास बोरी दुर्ग में रखा गया है।