स्वदेशी मेला से अज्ञात चोर ने उड़ाई मोटरसाइकिल
राजनांदगांव। शहर के स्वदेशी मेला परिसर से अज्ञात चोर ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल उड़ा ली। पीड़ित बजरंगपुर नवागांव निवासी ने बताया कि वह लेबर कॉलोनी में फोटोकॉपी दुकान संचालित करता है और 23 फरवरी की रात करीब 9 बजे परिवार संग मेला घूमने आया था। उसने अपनी CB SHINE (CG 08 AG 2169) बाइक मुख्य गेट के सामने लॉक कर खड़ी की थी, लेकिन जब वह 10 बजे लौटा तो वाहन वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।