राजनांदगांव, 28 फरवरी। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्च माध्यमिक शाला की पूर्व शिक्षिका श्रीमती स्नेह प्रभा श्रीवास्तव (83) का आज निधन हो गया। वे स्व. नंद कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी थीं।
कल सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
स्व. श्रीमती स्नेह प्रभा श्रीवास्तव न्यायालय कर्मचारी शैलेश, अखिलेश श्रीवास्तव और डॉ. ज्ञानेश श्रीवास्तव (प्राचार्य, रूंगटा कॉलेज, भिलाई) की माता थीं। उनकी अंतिम यात्रा कल (01 मार्च) सुबह 10 बजे ब्राह्मणपारा स्थित निवास से निकलेगी।