राजनांदगांव। विगत 10 जनवरी को नेशनल अबेकस कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया था। इस कम्पटीशन मे पिनेकल इंस्टिट्यूट के 36 बच्चो ने भाग लिया था। जिसमे से सभी बच्चो का चयन 28 जून 2025 को मलेशिया मे आयोजित होने वाले इंटरनेशनल अबेकस कम्पटीशन के लिए हुआ है। यह इंस्टिट्यूट और शहर के लिए बहुत ही हर्ष और गर्व की बात है की पहेली बार इतने सारे स्टूडेंन्ट्स का चयन इंटरनेशनल अबेकस कम्पटीशन के लिए हुआ है।
उक्त बाते पिनेकल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा और तनुश्री शर्मा ने बताया कि विगत 8 वर्षो से पिनेकल इंस्टिट्यूट के बच्चो ने अबेकस के विभिन्न प्रतियोगिता जैसे की स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल और वर्ल्ड चैंपियन का टाइटल का ख़िताब जीत कर शहर, राज्य और देश का नाम रौशन किया है।
प्रतियोगिता के सफल बच्चो का नाम देवराज जंघेल, वी. अर्णव सोनी, अचिंत्य श्रीवास्तव, अर्णव रामटेके, भव्यांश ठाकरे, पार्थ मोदी, प्रिशा राठौड़, ध्रेया राठौड़, मानस सिंह बंजारे, हेमाक्ष परमार, साहिल जैन, श्लोक संदीप महादाने, रेहत बग्गा, इलाहिनूर कौर ढल्ला, विराज वर्मा, अद्विता चावड़ा, अद्वैत पोद्दार, कोविद पोद्दार, याना जैन, आरव कांकरिया, वीरम जैन, समृद्धि जैन, दीपल चौरसिया, शब्दिता शर्मा, गुरशीन कौर अरोरा, मनन अग्रवाल, दर्श अग्रवाल, तुष्टि साहू, पलक जोशी, दर्शवीर सिंह भाटिया, रेयांश चावड़ा, ऋषित साहू, सावी खंडेलवाल, शिवांश खंडेलवाल, रावी आहूजा, प्रिशा जैन है।