👉🏾आरोपी के कब्जे से 38 पौवा देशी शराब, 11 पौवा अंग्रेजी शराब को किया गया जप्त
आरोपी द्वारा शराब बेचने हेतु कर रहा था ग्राहक का इंतजार।
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध शराब बिक्री, परिवहन की रोकथाम के विरूद्ध अभियान के तहत जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ट्रांसपोर्ट नगर चौक के पास मुगल पान ठेला के पीछे संत कुमार राय नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी लालबाग प्रशिक्षु भा0पु0से0 ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में थाना स्टाफ व पेट्रोलिंग के हमराह स्टाफ समक्ष गवाहो के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंचकर मुगल पान ठेला के पिछे घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया जो नाम पूछने पर अपना नाम संत कुमार राय पिता जवाहर राय उम्र 42 वर्ष निवासी आबादी पारा पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनंादगंाव का होना बताये जिनके कब्जे से 38 पौवा देशी शराब, 11 पौवा अंग्रेजी शराब किमती 5510 रूपये को आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया जाकर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात् ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक ईशा ओग्रे, आर0 राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव की सराहनीय भूमिका रही।