रायपुर के प्रसिद्ध गायक ने मंत्रमुग्ध किया, आयोजकों ने किया सम्मानित
राजनांदगांव। रायपुर के प्रख्यात भजन गायक मनोज शर्मा ने महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण, सदर बाजार, राजनांदगांव में आयोजित भव्य भजन संध्या में अपनी सुमधुर प्रस्तुति से भक्तों को भावविभोर कर दिया। यह आयोजन महालक्ष्मी उत्सव सेवा समिति द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2025 तक चलने वाले सप्त दिवसीय कार्यक्रम के तहत किया गया।
भजन संध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के उपरांत समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने गायक मनोज शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।