भोलापुर में छापेमारी, 40 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब जब्त
राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भोलापुर, थाना छुरिया में अवैध शराब के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान आरोपी सचिन कुमार साहू के रिहायशी मकान से 40 पाव (कुल 7.2 बल्क लीटर) महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जब्त की गई।
आबकारी उप निरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अनिल सिन्हा, मनीष रजक और निज़ाम शाह शामिल रहे। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।