राजनांदगांव| डोंगरगांव ब्लाक के सूखानाला सिंचाई जलाशय को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं मत्स्य विक्रय के लिए 10 वर्ष की लीज पर दिया जाना है। इसके लिए पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, महिला स्वसहायता समूह सहित अन्य पात्र व्यक्तियों से 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन राजनांदगांव में आवेदन जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।