कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे जवानों पर सर्चिंग से वापस लौटते समय बिजली की तार टूट कर गिर गईण् तार की चपेट में आने से जा रहे दो जवान झुलस गएए जिनमें से एक की हालत गंभीर हैण्
जानकारी के अनुसारए डीआरजी के दो जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से वापस लौट रहे थेए रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गईण् तार से बह रहे करंट की वजह से दोनों जवान झुलस गएए जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया हैण् वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताई जा रही हैण्
जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेण् घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ायाण् फिलहालए दोनों घायल जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा हैण्