राजनांदगाँव | समाज सेवी एवं समाज सेवक संघ के संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक संजीव सिंघल ने हुस्टन टैक्सास की एमीलि चाल्र्स को समाज सेवक संघ (सोशल सर्विस फोरम) का यू.एस.ए. (अमेरिका) का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। एमीलि चाल्र्स बाद में मेमफीस टेन्नेसी में आ गई थीं। उल्लेखनीय है कि उनकी नियुक्ति पर भारत के समाज सेवक संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. कु. स्वाति देवांगन, प्रियांशु सिंघल, यूपी (इंडिया) के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, नेमिन देशमुख, यामला साहू, उमा साहू, देवदास साहू, प्रमिला साहू, लक्ष्मी निषाद, सावन सोनी, लक्ष्मी साहू, हर्ष साहू, भीमा साहू, चंद्रहास देवंागन, संगीता रावटे, आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी हैं।