Rajnandgaon: मोहड़ रेत खनन फायरिंग प्रकरण में तीसरा आरोपी गिरफ्तारी, हाईवा व जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी को भेजा गया जेल ......
राजनांदगांव। ग्राम मोहड़ नदी में अवैध रेत खनन को लेकर हुए विवाद और फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पहले से दो आरोपी जेसीबी चालक भगवती निषाद और संजय रजक की गिरफ्तारी हो चुकी है। Rajnandgaon: मोहड़ रेत खनन फायरिंग प्रकरण में तीसरा आरोपी गिरफ्तारी, हाईवा व जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी को भेजा गया जेल ……
यह भी पढ़े – राजनांदगांव : शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें शिक्षक : कलेक्टर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया था कि दिनांक 11 जून 2025 की रात 7 से 7:30 बजे के बीच मोहड़ नदी में अवैध रेत खनन के लिए एक जेसीबी मशीन पहुंची थी। ग्रामीणों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो वहां मौजूद कार से 7-8 लोग उतरे और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी।
इस घटना पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 257/2025 अंतर्गत विभिन्न धाराओं 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 एवं माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आज 14 जून को पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी अभिनव तिवारी पिता केशर तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सोमनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने जेसीबी और हाईवा वाहन का मालिक होने और अवैध खनन की जानकारी होने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
प्रकरण के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर उनकी तलाश तेज कर दी है।