देशराज्‍य

हल्द्वानी में बनेगा 500 बेड का एक और कोविड स्पताल,आज डीआरडीओ की टीमकरेगी मुआयना

कोविड के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए हल्द्वानी में पांच सौ बेड का एक और कोविड अस्पताल बनाने की योजना है। यह अस्पताल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से बनेगा। डीआरडीओ की टीम गुरुवार को सुशीला तिवारी अस्पताल और स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट का निरीक्षण करेगी।

सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी 425 बेड कोविड मरीजों से फुल हो चुके हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी बेड की उपलब्धता नहीं है। एक सप्ताह से प्रशासन के एक आलाधिकारी और डीआरडीओ के बीच पांच सौ बेड के कोविड अस्पताल को लेकर बात चल रही थी।

इस कोविड अस्पताल में सभी बेड ऑक्सीजन प्वाइंट से लैस होंगे। फैब्रीकेटेड अस्पताल के निर्माण पर लगभग दस से पंद्रह करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। गुरुवार को अस्पताल के लिए जमीन का चयन हो जाएगा।

इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रयास किया जाएगा कि औपचारिकता जल्द पूरी हों और निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *