Indian मार्केट में आ गया सबका बाप Mahindra Scorpio N का New 7-सीटर मॉडल, फीचर्स और लुक के आगे Tata Safari भी चाय कम पानी

Indian मार्केट में आ गया सबका बाप Mahindra Scorpio N का New 7-सीटर मॉडल, फीचर्स और लुक के आगे Tata Safari भी चाय कम पानी। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन भारत में लॉन्च हो गई है। इस गाड़ी में नया जेड8 टी वेरिएंट शामिल किया गया है, जिसकी कीमत 20.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। स्कॉर्पियो एन एसयूवी के टॉप वेरिएंट जेड8 एल को भी नया अपडेट मिला है जिसके चलते इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) शामिल हो गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार को क्या कुछ मिले हैं नए अपडेट जानेंगे इसके बारे में आगे :-
इसे भी पढ़े :-Maruti XL7 MPV 2025: 7 सीटर मार्केट में तहलका मचाने आ गयी मारुती की XL7, Innova और Bolero का खेल ख़त्म
- नए जेड8 टी वेरिएंट को टॉप वेरिएंट जेड8 एल के नीचे पोजिशन किया गया है।
- नए जेड8 टी वेरिएंट में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।
- इसमें एडीएएस के तहत 12 फीचर दिए गए हैं जिनमें लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग आदि शामिल है।
- महिंद्रा स्कार्पियो एन के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जेड8 टी वेरिएंट में सभी इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model कीमत
एडीएएस फीचर शामिल होने से स्कॉर्पियो एन जेड8 एल वेरिएंट की कीमत 48,000 रुपये तक बढ़ गई है। यहां देखें नई कीमतें-
| वेरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | अंतर |
| जेड8 एल पेट्रोल एमटी 7-सीटर | 21.35 लाख रुपये | 20.89 लाख रुपये | + 46,000 |
| जेड8 एल पेट्रोल एमटी 6-सीटर | 21.60 लाख रुपये | 21.13 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल पेट्रोल एटी 7-सीटर | 22.77 लाख रुपये | 22.30 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल पेट्रोल एटी 6-सीटर | 22.96 लाख रुपये | 22.49 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल डीजल एमटी 7-सीटर | 21.75 लाख रुपये | 21.28 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल डीजल एमटी 6-सीटर | 22.12 लाख रुपये | 21.65 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल डीजल एटी 7-सीटर | 23.24 लाख रुपये | 22.77 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल डीजल एटी 6-सीटर | 23.48 लाख रुपये | 23 लाख रुपये | + 48,000 |
| जेड8 एल डीजल एमटी 4डब्ल्यूडी 7-सीटर | 23.86 लाख रुपये | 23.39 लाख रुपये | + 47,000 |
| जेड8 एल डीजल एटी 4डब्ल्यूडी 7-सीटर | 25.42 लाख रुपये | 24.95 लाख रुपये | + 47,000 |
स्कॉर्पियो एन के नए जेड8 टी वेरिएंट की कीमत 20.29 लाख रुपये से 24.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह वेरिएंट केवल 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है और इसमें सभी इंजन-ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model क्या हुए हैं बदलाव?
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के टॉप वेरिएंट जेड8 एल में अब एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) मिलने लगा है जिसके तहत फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट आदि जैसे 12 फीचर शामिल हैं। इसमें ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन फीचर भी जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़े :-Toyota का कारोबार ठप्प करने आ रही KIA की नई Seltos Facelift, हिल असिस्ट और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ
नए जेड8 टी वेरिएंट में जेड8 एल वेरिएंट वाले फीचर
वहीं, नए जेड8 टी वेरिएंट में जेड8 एल वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं जिसमें 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम और ऑटो-डिमिंग इंटरनल रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम) शामिल है। इस वेरिएंट में एडीएएस नहीं दिया गया है।
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model फीचर
स्कॉर्पियो एन एसयूवी के फुल लोडेड वेरिएंट में अब 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7-इंच मल्टी-इंफो डिस्प्ले (एमआईडी) के साथ एनालॉग डायल, रियर वेंट्स के साथ डुअल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, वायरलेस फोन चार्जर, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर मिलते हैं।
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 एडीएएस के अलावा 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर दिए गए हैं।
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model इंजन ऑप्शन
स्कॉर्पियो एन गाड़ी के इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है :-
*एमटी – मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी – टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक
| इंजन | 2-लीटर टर्बो पेट्रोल | 2.2-लीटर डीजल |
| पावर | 203 पीएस | 175 पीएस तक |
| टॉर्क | 380 एनएम तक | 400 एनएम तक |
| ट्रांसमिशन | 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी | 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी |
| ड्राइवट्रेन | रियर-व्हील-ड्राइव | रियर-व्हील-ड्राइव, फोर-व्हील-ड्राइव |
इसे भी पढ़े :-Mahindra Bolero 2025: अब घर लाये 7-सीटर दमदार SUV मात्र 9 लाख रूपये में, गांव से लेकर शहर तक फैमिली की पहली पसंद बनी
Mahindra Scorpio N New Z8 T Model मुकाबला
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन गाड़ी का मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अल्कजार से है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कार के नए जेड8 टी वेरिएंट में सभी इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।






