बिज़नेस

Bakri Palan Farm Yojana 2025: बकरी पालन वालों के लिए बड़ी खबर, फार्म खोलने के लिए मिलेगी 50% सब्सिड़ी, देखे आवेदन की जानकारी

Bakri Palan Farm Yojana 2025: बकरी पालन वालों के लिए बड़ी खबर, फार्म खोलने के लिए मिलेगी 50% सब्सिड़ी, देखे आवेदन की जानकारी। ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिहार सरकार ने बकरी पालन फार्म योजना 2025 के लिए नए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

इसे भी पढ़े :-कम पानी और कम खर्चे में भी खेतों में लहरायेगी धान की ये किस्म, सूखे खेतों में भी होगी बंपर पैदावार, जाने धान बोने की A1 Trick…

Bakri Palan Farm Yojana 2025

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बकरी पालन फार्म योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। योजना के तहत इच्छुक नागरिकों को बकरी पालन शुरू करने के लिए 7 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इससे पहले बेरोजगार युवक-युवतियां, किसान और महिला समूह बकरी फार्मिंग कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे।

Bakri Palan Farm Yojana 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन

इस योजना की शुरुआत 31 मई 2025 से हो चुकी है। इच्छुक आवेदकों के पास 21 जून 2025 तक का समय है। इसके बाद जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो निर्धारित समयसीमा से पहले अपना आवेदन जरूर जमा करें।

Bakri Palan Farm Yojana 2025: कितनी मिलेगी सब्सिडी

योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की राशि जाति के आधार पर तय की गई है। सामान्य वर्ग के लिए 50% सब्सिडी और SC/ST वर्ग के लिए 60% सब्सिडी का प्रावधान है। नीचे विभिन्न यूनिट्स के अनुसार सब्सिडी विवरण देखें:

सामान्य वर्ग

  • 20 बकरी + 1 बकरा: ₹1.21 लाख अनुदान
  • 40 बकरी + 2 बकरा: ₹1.66 लाख अनुदान
  • 100 बकरी + 5 बकरा: ₹6.52 लाख अनुदान

SC/ST वर्ग

  • 20 बकरी + 1 बकरा: ₹1.45 लाख अनुदान
  • 40 बकरी + 2 बकरा: ₹3.19 लाख अनुदान
  • 100 बकरी + 5 बकरा: ₹7.82 लाख अनुदान

Bakri Palan Farm Yojana 2025: लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
  • जिनके पास पहले से कोई स्वरोजगार नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवेदक को बकरी पालन का आधारभूत ज्ञान होना चाहिए।

Bakri Palan Farm Yojana 2025: जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

इसे भी पढ़े :-DA Hike 2025: कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में होगी 3% की वृद्धि, यहाँ देखे क्या कहते हैं 5 महीने के आंकड़े?

Bakri Palan Farm Yojana 2025: लिए कैसे करें आवेदन

  1. बकरी पालन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. मुख्य पेज पर “Bakri Palan Yojana Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारियां भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फार्म जमा करते ही पंजीकरण नंबर मिलेगा, जिसे सुरक्षित रखें।
  6. भविष्य में आप इसी नंबर के जरिए अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।