राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में हेड ब्वॉय व हेड गर्ल के साथ विभिन्न समूहों के लीडरों के नामों की घोषणा सर्व-सम्मति से की गई। जिसमें सर्वप्रथम शालेय परम्परा अनुरूप दीप प्रज्वलन के साथ शाला की प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाला की प्राचार्य शैलजा नायर द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि एक अच्छे लीडर में ऐसी कई खूबियाँ होनी चाहिए जिससे वह अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर टीम को आगे बढ़ाए। दूरदृष्टि, सहानुभूति, प्रभावी संचार, जिम्मेदारी लेना, आत्म विश्वासी होना ऐसे अनेक गुणोंं का समावेश होना टीम लीडर हेतु आवश्यक है। सभी टीम लीडर्स को विद्यालय परिवार की ओर से अनेक शुभकामनाएँ, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी हमारी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और एक प्रभावी लीडर बनकर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।
क्रीडा अधिकारी अखिलेश मिश्रा, शिक्षक मेलकम दास द्वारा सभी नामों की घोषणा की गई। शाला की व्याख्याता व मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों के नामों की सूची इस प्रकार हैं – शाला के हेड ब्वॉय अनमोल गुप्ता, असिस्टेंट हेड ब्वॉय सक्षम सोनी, हेड गर्ल अनोखी बजाज, असिस्टेंट हेड गर्ल वानी साहू, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्वॉय जय भानुशाली, असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी जीत साहू, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी गर्ल भूमिका साहू, असिस्टेंट स्पोर्ट्स सेक्रेटरी अनुष्का सोनी को चुना गया।
साथ ही साथ विभिन्न समूहों के हाऊस लीडरों के नाम भी घोषित किए गए जिसमें आजाद हाऊस से हाऊस प्रीफेक्ट मानव शर्मा, सृष्टि वासनिक, असिस्टेंट हाऊस प्रीफेक्ट विनायक शर्मा, निर्मला देवांगन, प्रताप हाऊस से हाऊस प्रीफेक्ट शुभदीप मंडल, राशि तराने, असिस्टेंट हाऊस प्रीफेक्ट हुमन लाल साहू, कशीश भिवगड़े, शिवाजी हाऊस से हाऊस प्रीफेक्ट चयन सिन्हा, वैष्णवी साहू, असिस्टेंट हाऊस प्रीफेक्ट नचिकेत बीसेन, मौली जैन, सुभाष हाऊस से हाऊस प्रीफेक्ट अनुकरण कोठारे, याशिका देवांगन, असिस्टेंट हाऊस प्रीफेक्ट भविष्य सोनकर, आर्या देशमुख चुने गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक निभाने का आश्वासन दिया।
गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी श्री अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।