राजनांदगांव। चिखली चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरी में शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट ज्ञानु सिंह पडौती (उम्र 53 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 17, ग्राम बोरी ने पुलिस चौकी चिखली में दर्ज कराई है। RAJNANDGAON: मार्केट जा रहे युवक पर पाइप से हमला, सिर व हाथ में आई चोटें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्ञानु सिंह अपने साथी संजय गौंड के साथ मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे, तभी आरोपी गुलशन ताम्रकार (उम्र 23 वर्ष) ने उनकी गाड़ी रोक ली और पुरानी दुश्मनी के चलते उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। इसके बाद आरोपी ने वहीं पास की दुकान में रखे प्लास्टिक पाइप को उठाकर ज्ञानु सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर, बाएं हाथ, कलाई, पंजे, पीठ और कंधे में चोटें आईं।
चिखली पुलिस ने आरोपी गुलशन ताम्रकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
यह भी पढे : कोरोना काल से बंद की गई लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई से फिर शुरू