Traffic NEW Rules: अब इन गाड़ियों पर लगेगा बैन, नही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखे ट्रैफिक पुलिस और ARTO ने जारी किये नए नियम । अगर आपकी गाड़ी 10 साल पुरानी डीजल या 15 साल पुरानी पेट्रोल है, तो सावधान हो जाइए. गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस और ARTO विभाग ने ऐसे पुराने वाहनों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते कुछ दिनों से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, और अब तक 50 से अधिक गाड़ियां सीज की जा चुकी हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है.
इसे भी पढ़े :-मिडिल क्लास फैमिली के बजट में फिट बैठने लांच हुयी TATA की नई फैंटास्टिक कार,24KMPL माइलेज और 113.31HP की पावर के साथ
Old Vehicle Ban: 1 नवंबर से नहीं मिलेगा ईंधन
नोएडा प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 नवंबर 2025 से पुराने वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. यदि कोई वाहन 10 साल से ज्यादा पुराना डीजल या 15 साल से ज्यादा पुराना पेट्रोल वाला पाया गया, तो उसे फ्यूल स्टेशन से ईंधन नहीं दिया जाएगा. इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण है.
Old Vehicle Ban: ट्रैफिक पुलिस और ARTO का सघन अभियान
डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव के अनुसार, एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग टीमें तैनात की गई हैं. हर वाहन की उम्र की जांच हो रही है, और जैसे ही कोई वाहन नियमों के खिलाफ पाया जाता है, उसे तत्काल सीज कर दिया जा रहा है. ARTO विभाग भी इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ सक्रिय रूप से शामिल है.
Old Vehicle Ban: दिल्ली सरकार ने बदला फैसला
दिल्ली सरकार ने पहले घोषणा की थी कि 1 जुलाई 2025 से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा, लेकिन तकनीकी कारणों से यह फैसला टाल दिया गया. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि अब वाहन की उम्र के बजाय उसके प्रदूषण स्तर के आधार पर निर्णय लिया जाएगा. इससे दिल्ली में कुछ राहत मिली है.
Old Vehicle Ban: नोएडा में नहीं मिलेगी राहत
नोएडा प्रशासन ने साफ किया है कि दिल्ली के फैसले का नोएडा पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यहां पुराने वाहनों पर पूर्व की योजना के अनुसार ही सख्ती जारी रहेगी. जो वाहन मालिक अब भी जागरूक नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द विकल्प तलाशने की सलाह दी गई है.
Old Vehicle Ban: अब क्या करें वाहन मालिक?
स्क्रैपिंग, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर या इलेक्ट्रिक विकल्प पर करें विचार
यदि आप भी पुराने वाहन का उपयोग कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप
Old Vehicle Ban: गाड़ी को स्क्रैप करवा दें
- रजिस्ट्रेशन किसी अन्य राज्य में ट्रांसफर कराएं (जहां नियम अलग हों)
- इलेक्ट्रिक या नए BS-VI वाहन खरीदने पर विचार करें
- यह निर्णय केवल ट्रैफिक नियमों के तहत नहीं है, बल्कि यह स्वच्छ हवा और पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है.
इसे भी पढ़े :-90’s की Yamaha RX100 आ रही फिर अपना भौकाल दिखाने अपने नए लुक के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ
Old Vehicle Ban: 50 से ज्यादा गाड़ियां पहले ही सीज
अब तक की कार्रवाई में नोएडा में 50 से अधिक पुराने वाहन जब्त किए जा चुके हैं. इससे साफ है कि प्रशासन कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. यह सख्ती आने वाले समय में और बढ़ सकती है.