RAJNANDGAON: चिचोला आबकारी टीम की कार्रवाई: तालाब पचरी से देशी मदिरा संत्री जप्त ,आरोपी गिरफ्तार
9 लीटर अवैध शराब बरामद, आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
राजनांदगांव। आबकारी वृत्त चिचोला की टीम ने 18 जुलाई 2025 को हैदलकोडो तालाब पचरी में दबिश देकर अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब संत्री का परिवहन कर रहे एक युवक को पकड़ा है। आरोपी युगलकिशोर साहू (32 वर्ष), निवासी हैदलकोडो है।
आबकारी टीम ने आरोपी के कब्जे से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब के 50 पाव बरामद किए, जिसकी कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर बताई गई है। यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में आरक्षक निजाम शाह, नागेश निषाद, अनिल सिन्हा एवं मनीष रजक द्वारा की गई। समूची कार्रवाई सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढे : Rajnandgaon: आबकारी विभाग की कार्रवाई : 8.100 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी मदिरा संत्री जप्त