Thar और Scorpio की बोलती बंद करने लांच होने जा रही नई Mahindra XUV700 Facelift 7-सीटर SUV कार, कैसे फीचर्स और कीमत, देखे ?

Thar और Scorpio की बोलती बंद करने लांच होने जा रही नई Mahindra XUV700 Facelift 7-सीटर SUV कार, कैसे फीचर्स और कीमत, देखे ?भारतीय बाजार में महिंद्रा की थार,XUV और स्कॉर्पियो का अलग ही जलवा है. एक तरह से कहे तो देसी भाषा में बिल्कुल भौकाल सा जमा देती है महिंद्रा की स्कॉर्पियो अगर आप भी आने वाले समय में महिंद्रा की कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.
इसे भी पढ़े :-किसानो के लिए लॉन्च खेती का नया जरिया JCB Agri Max Backhoe Loader Tractor, बेहतरीन फीचर्स के साथ-साथ मिलेंगे कई फायदे
आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने महिंद्रा के XUV700 के नए वर्जन पर काम शुरू कर दिया है, जिसे अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था. हाल ही में,फेसलिफ्टेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे आने वाले बदलावों की पहली झलक मिलती है .
Mahindra XUV700 Facelift 2025 डिजाइन अपडेट
स्पाई फोटो के बेस्ड पर, XUV700 फेसलिफ्ट में नए डिजाइन वाले हेडलैंप और अपडेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स होंगी. नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल और नया बंपर भी इसके लुक में बदलाव का हिस्सा लग रहे हैं. हालांकि साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहे हैं, लेकिन संभावना है कि महिंद्रा इसमें नया अलॉय व्हील डिजाइन पेश करेगी. हाल ही में देखी गई तस्वीरों में रियर एंड अभी भी छिपा हुआ है, लेकिन इसमें नए बंपर और पूरी एसयूवी की चौड़ाई में फैले नए एलईडी लाइटबार जैसे छोटे-मोटे अपडेट होने की उम्मीद है.
Mahindra XUV700 Facelift 2026 नए फीचर्स
XUV700 पहले से ही ढेरों फीचर्स से लैस है, लेकिन फेसलिफ्टेड वर्जन में महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज में हुए नए बदलावों का लाभ मिलने की संभावना है. इसमें सेल्फ-पार्किंग फंक्शन, डिजिटल बटन और डॉल्बी एटमॉस के साथ प्रीमियम हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे नए फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है. केबिन में XUV9 जैसा एक नया डैशबोर्ड लेआउट भी हो सकता है. हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं है कि फेसलिफ्ट में तीसरी पैसेंजर स्क्रीन शामिल होगी या नहीं, जो महिंद्रा के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल में देखी गई है. इसमें आपको 7 एयरबैग और सनरूफ भी मिलेगा.
Mahindra XUV700 Facelift: परफॉर्मेंस
महिंद्रा फेसलिफ्टेड XUV700 में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही बरकरार रखेगी. इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है, जो 5,000 आरपीएम पर 197 बीएचपी और 1,750 से 3,000 आरपीएम के बीच 380 एनएम टॉर्क जनरेट करता है.
Mahindra XUV700 Facelift 2026 का इंजन
इसके साथ ही इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन भी जारी रहेगा, जो 3,500 आरपीएम पर 182 बीएचपी जनरेट करता है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ टॉर्क आउटपुट 420 एनएम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 450 एनएम है. एंट्री-लेवल MX वेरिएंट के लिए डीजल इंजन को 152 बीएचपी और 360 एनएम टॉर्क जनरेट करने के लिए डीट्यून किया गया है, जो केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है






