आज थाने का घेराव कर पूछेगी कांग्रेस
राजनांदगांव। शहर के मोहड़ वार्ड नं. 49 में रेत माफियाओं द्वारा निर्दोष ग्रामीणों पर मारपीट व गोलीकांड जैसी घटना पर अब तक मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नियुक्त जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी व डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल की उपस्थिति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 24 जुलाई बसंतपुर थाने का घेराव किया जाएगा।
अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि जब तक मोहड़ गोलीकांड के मुख्य सरगना संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है न्याय के लिए संघर्षरत रहेंगी और इसके खिलाफ लगातार आंदोलन-विरोध करती रहेगी। शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से बसंतपुर थाने का घेराव किया जाएगा। उक्त घेराव में कांग्रेसजनों के साथ-साथ आम जनता से उपस्थिति की अपील की है।