Maruti Suzuki XL6 2025: 2 लाख रूपये जमा कर घर लाये मारुती की सबसे प्रीमियम XL6 MPV, देखिये EMI का पूरा कैल्क्यलैशन भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए Maruti XL6 की बिक्री की जाती है। इस छह सीटों वाली एमपीवी को पेट्रोल के साथ ही CNG इंजन के विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एमपीवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI आपको अगले सात सालों के लिए देनी होगी। आईये जानते है इसकी सम्पूर्ण जानकारी।
Maruti XL6 Price कीमत
कीमत की बात करे तो मारुति की ओर से छह सीटों वाली एमपीवी के तौर पर XL6 की बिक्री की जाती है। इसके बेस वेरिएंट को मारुति की ओर से 11.84 लाख रुपये की ऑन रोड कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 1.19 लाख रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 37 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इस एमपीवी के लिए टीसीएस चार्ज के तौर पर 16635 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 13.56 लाख रुपये हो जाती है। शोरूम जा कर कीमत कन्फर्म कर ले।
How much EMI after down payment of Rs 2 lakh
2 लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI अगर Maruti XL6 के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.56 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.56 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 18614 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। यह है EMI की पूरी जानकारी।
How much will the car cost
कितनी महंगी पड़ेगी Car अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.56 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18614 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti XL6 के बेस वेरिएंट के लिए करीब 4.06 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 17.63 लाख रुपये हो जाएगी। इतनी महंगी पड़ेगी कर।
Who is competing with
किनसे होता है मुकाबला Maruti Suzuki की ओर से XL6 को एक एमपीवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Renault Triber, Kia Carens जैसी बजट एमपीवी के साथ होता है।इन सभी MPV से होगी टक्कर।