Shine और Splendor को टक्कर देने 73 हजार में लॉन्च होने जा रही हीरो की HF Deluxe का नया वेरिएंट, दमदार फीचर्स के साथ स्टाइलिश लुक में हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी किफायती बाइक HF Deluxe का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसे HF Deluxe Pro नाम दिया गया है। नए वेरिएंट के लुक और फंक्शन में कई अपडेट किए गए हैं। नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹73,550 तय की गई है। डीलक्स बाइक का नया मॉडल एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक सेगमेंट में हीरो की मौजूदगी को और मजबूत करेगा। डीलक्स हीरो की एक लोकप्रिय बाइक है। नए मॉडल में खरीदारों को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस, अच्छा माइलेज और ज्यादा मजबूती देखने को मिलेगी।
HF Deluxe Pro का लुक अब पहले से अलग और स्टाइलिश है. इसमें नई ग्राफिक्स और क्रोम डिटेलिंग दी गई है. इस बाइक में LED हेडलैंप दी गई है, जो इस सेगमेंट की किसी दूसरी बाइक में नहीं है. इसके साथ क्राउन-स्टाइल पोजिशन लैंप और डिजिटल मीटर भी मिल रहा है, जिसमें बेसिक जानकारी जैसे लो फ्यूल वार्निंग भी दिखाई देती है.
हीरो HF Deluxe Pro बाइक का इंजन और माइलेज
इस बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ 18-इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. पीछे 130 मिमी का ड्रम ब्रेक मिलता है. रियर सस्पेंशन 2-स्टेप एडजस्टेबल है, जिससे अलग-अलग तरह की सड़कों पर भी बाइक चलाना आसान हो जाता है. HF Deluxe Pro में वही 97.2 सीसी का इंजन है जो बाकी HF Deluxe मॉडल में मिलता है. यह 8000 आरपीएम पर 7.9 बीएचपी पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 एनएम टॉर्क देता है. हीरो का i3S स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, लो-फ्रिक्शन इंजन और कम रोलिंग रेसिस्टेंस वाले टायर इसकी माइलेज को और बेहतर बनाते हैं और शहर में चलाने में कोई दिक्कत नहीं आती.
हीरो HF Deluxe Pro यहाँ मिलेगी बाइक
अब पूरे भारत में हीरो की डीलरशिप पर उपलब्ध है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो एक सिंपल, भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक चाहते हैं, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़े बेहतर फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा हीरो ने Karizma XMR का बेस मॉडल अपनी वेबसाइट से हटा दिया है.
बाइक सिर्फ दो वेरिएंट में मिलेगी
अब यह बाइक सिर्फ दो वेरिएंट में मिलेगी टॉप वेरिएंट और नया कॉम्बैट एडिशन. इन दोनों में अब वे फीचर्स भी दिए गए हैं जो पहले सिर्फ महंगे वेरिएंट में मिलते थे. बेस मॉडल हटने के बाद Karizma XMR की शुरुआती कीमत बढ़ गई है. पहले यह ₹1.73 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती थी, लेकिन अब सबसे सस्ता वेरिएंट ₹1.92 लाख से शुरू होता है. यानी ₹19,000 की बढ़ोतरी हो गई है.