ऑटोमोबाइल

Mahindra लांच करने जा रही TOP 3 पॉपुलर SUV कारों का अपडेटेड वर्जन,देखे KILLER लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत ?

Mahindra लांच करने जा रही TOP 3 पॉपुलर SUV कारों का अपडेटेड वर्जन,देखे KILLER लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत ? महिंद्रा आने वाले महीनों में अपने कई एसयूवी मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि कंपनी के अपकमिंग मॉडल में पॉपुलर कारों का अपडेटेड वर्जन भी शामिल है। बता दें कि इन मॉडलों को लगातार टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े :-Toyota Fortuner की बत्ती गुल करने आ रही एक नई प्रीमियम थ्री-रो SUV 7-सीटर कार, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और कीमत होगी इतनी ?

अगर आप भी निकट भविष्य में नई महिंद्रा कार खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि महिंद्रा की अपकमिंग कारों में ग्राहकों को बदला हुआ डिजाइन और फीचर्स मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन मोस्ट अवेटेड महिंद्रा एसयूवी के बारे में विस्तार से।

New 3-Door Mahindra Thar न्यू 3-डोर महिंद्रा थार

महिंद्रा थार का नया 3-डोर वर्जन कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि इसका डिजाइन थार रॉक्स से इंस्पायर होगा। नई थार के बंपर, हेडलैंप, टेल लैंप और अलॉय व्हील्स में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, केबिन के अंदर भी कई नए फीचर्स और लेआउट आने की उम्मीद है।

Mahindra XUV700 Facelift महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

महिंद्रा XUV700 का अपडेटेड वर्जन भी लगातार टेस्टिंग में नजर आ रही है। यह एसयूवी का मिड-लाइफ अपडेट होगा जिसकी लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत में हो सकती है। बाहर से बंपर और लाइटिंग में हल्के बदलाव होंगे लेकिन केबिन पूरी तरह बदल जाएगा। इसमें नया डैशबोर्ड, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप और ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।

इसे भी पढ़े :-मिडिल क्लास के बजट में TATA लॉन्च करने जा रहा ये टॉप 5 SUV कार, स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ, देखे कीमत ?

Mahindra Bolero Neo Facelift महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट

महिंद्रा अगस्त महीने में अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो नियो के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।