CG police अलर्ट: पुलिसकर्मी भूलकर भी न करें ये गलती, SSP ने दिया सख्त आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना भारी पड़ सकता है। SSP लाल उमेद सिंह ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाएगा तो उस पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129/194 (डी) और 210 (बी) के तहत ₹1,000 जुर्माना लगाया जाएगा।

इतना ही नहीं, हेलमेट नियम का पालन नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई भी होगी और उनकी सेवा पुस्तिका में सजा की प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का सख्ती से पालन करें।