ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol New Rule: कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, अब 1 अगस्त से भोपाल और इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जाने ?

Petrol New Rule: कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, अब 1 अगस्त से भोपाल और इंदौर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, जाने ? मध्य प्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब 1 अगस्त 200 शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़े :-सीजनल बिजनेस आईडिया: आज ही से शुरू घर एक कोने से यूनिक बिज़नेस शुरू, होगी घर बैठे 40 से 50 हजार तक की कमाई, जाने A1 ट्रिक

Petrol New Rule: कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

यह सख्त निर्देश दोनों शहरों के कलेक्टर ने जारी किए हैं. प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकेगी और लोगों में ट्रैफिक नि लेकर जागरूकता बढ़ेगी.

इंदौर बैठक में सुप्रीम कोर्ट ने कहा-

इस आदेश को लागू करने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे के हुई बैठक के बाद लिया गया. बैठक में इंदौर की मौजूदा यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इसके जिला प्रशासन ने यह ठोस कदम उठाने का ऐलान किया.

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि यह आदेश दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है और 1 अगा इसे सख्ती से लागू किया जाएगा. आदेश से पहले 30 और 31 जुलाई को शहर भर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को समय रहते जानकारी मिल सके और वे नियमों का पालन करें.

इसे भी पढ़े :-मिडिल क्लास किसानो के लिए बजट में आ गया Sonalika Tiger DI 60 Tractor, टिकाऊ और Modern Technology फीचर्स से लैस

नियम नहीं मानने पर पेट्रोल पंप के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे बिना हेलमेट आए किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल न दें. अगर कोई पेट्रोल पंप इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस आदेश के लागू होने से शहर में हेलमेट पहनने की आदत को मजबूती मिलेगी और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.