RAJNANDGAON : आदतन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की एक्टिवा बरामद
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गोंदिया (महाराष्ट्र) से आए एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शुभम पिता विक्की राउत (25 वर्ष), निवासी गोंदिया, चोरी के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 31 जुलाई की रात अपनी सफेद रंग की एक्टिवा (CG/08/Z/1846) घर के बाहर खड़ी की थी, जो अगले दिन सुबह चोरी हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। सख्त पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ गोंदिया जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया, जिसके बाद उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, अवध किशोर, जीवन ठाकुर, मनीष साहू एवं फागू राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।