सेहत - स्‍वास्‍थ्‍य

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ये कैंसर! अगर दिखें ऐसे लक्षण तो तुरंत हो जाएं सर्तक महिलाएं अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती हैं

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा ये कैंसर! अगर दिखें ऐसे लक्षण तो तुरंत हो जाएं सर्तक महिलाएं अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती हैं

दुनिया भर में ओवेरियन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी महिलाओं में बहुत तेजी से फैलती जा रही है। यह एक ऐसा गंभीर रोग है जिसके लक्षण बहुत सामान्य होते है जो महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज करना ही आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण के बारे में जानेंगे

भारत समेत दुनियाभर में महिलाएं जिस घातक बीमारी की चपेट में आ रही हैं, उनमें सर्वाइकल कैंसर तेजी से उभरकर सामने आया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, यह दुनिया में महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इसके लक्षणों को पहचाना जाए, तो 90 फीसदी मामलों में इस कैंसर से बचाव संभव है।

बढ़ती उम्र के साथ जोखिम बढ़ता है


भारत में अक्सर महिलाएं 30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आती हैं। दुर्भाग्यवश, इसके शुरुआती लक्षण – जैसे थकान, पीठ या पेल्विक दर्द, अनियमित पीरियड्स – को आमतौर पर उम्र या कमजोरी से जुड़ी समस्या मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

कैंसर की वजह बन सकता है HPV वायरस


विशेषज्ञों के अनुसार, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) इस कैंसर का मुख्य कारण है। यह एक यौन संचारित वायरस है, जो संक्रमित पार्टनर से फैलता है। हालांकि हर HPV संक्रमण कैंसर में नहीं बदलता, लेकिन कमजोर इम्यून सिस्टम के चलते यह सर्वाइकल सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

वजाइना से बदबूदार डिस्चार्ज को न करें नजरअंदाज

यदि महिला को लगातार गंधयुक्त डिस्चार्ज या असामान्य रक्तस्राव हो रहा है, तो इसे छिपाने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यह सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है।

धूम्रपान से भी बढ़ता है खतरा

रिसर्च बताती है कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में इस कैंसर का खतरा अधिक होता है। तंबाकू का सेवन इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है, जिससे शरीर वायरस से लड़ नहीं पाता।

ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण

ओवेरियन कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो अगर बढ़ जाए तो आपकी जान को भी खतरा है। ओवेरियन कैंसर के लक्षणों को समझना बहुत जरूरी है, वरना ये आने वाले समय में गंभीर रूप ले सकता है। समय रहते लक्षणों की जांच करके डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण कुछ इस प्रकार है:

1: पेट और पेल्विक में सूजन

पेट में सूजन होना आजकल एक आम समस्या है, जो ओवेरियन कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण है। गलत या बाहर का ज्यादा खाने से भी पेट में सूजन हो सकती है लेकिन यह दवाओं से ठीक हो जाती है। अगर आपके पेट में भी लंबे समय से सूजन की समस्या है और वो ठीक नहीं हो रही तो समय रहते डॉक्टर से संपर्क करें।

2: कम खाना

थोड़ा खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होना एक ऐसा लक्षण है जो आजकल अधिकतर युवाओं में देखने को मिलता है। लेकिन आपके साथ अचानक से ऐसा होना शुरू हो गया तो आपको इसकी जांच करवानी चाहिए। यह आपके शरीर में खराब पाचन तंत्र के साथ साथ ओवेरियन कैंसर का भी संकेत है।

3: बार-बर पेशाब आना

अगर आपको बार बार पेशाब आना या पेशाब का कंट्रोल न कर पाना, तो यह भी एक गंभीर कारण है ओवेरियन कैंसर का। इसमें आपको बार बार पेशाब आने का प्रेशर महसूस होता है, खास तौर पर रात के समय।

4: कमर के निचले हिस्से में दर्द

अक्सर महिलाओं को कमर दर्द और थकान जैसा महसूस होता है। लेकिन वह इसे गलत सोने से या काम के कारण थकान से होने वाला दर्द समझ कर नजरअंदाज कर देती है। लेकिन अगर दवा या मालिश के बाद भी ये दर्द नहीं ठीक हो रहा तो यह एक खतरे की घंटी है। आपको यह बता दे कि कमर के निचले हिस्से में दर्द होना भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में एक है।

5: कमजोरी महसूस होना

अगर आप कोई शारीरिक मेहनत नहीं करते और उसके बाद भी अगर आप हमेशा कमजोरी या थकान महसूस होती है। तो ध्यान दे क्योंकि यह आपके शरीर में ओवेरियन कैंसर का एक मुख्य कारण हो सकता है।

6: घटता वजन

आप सही डाइट ले रहे है और कोई एक्सरसाइज नहीं करते उसके बाद भी आपका वजन तेजी से गिर रहा है तो सतर्क हो जाए। तो आपको बता दे कि यह भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में से एक माना जाता है। अगर आपको भी यह समस्या देखने को मिल रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिले।

7: पीरियड्स देरी से आना

अगर आपके पीरियड्स सही समय पर नहीं आते या उसमें कोई समस्या देखने को मिलती है जैसे ज्यादा ब्लीडिंग, या कम ब्लीडिंग। तो यह हार्मोनल गड़बड़ी के कारण नहीं बल्कि ओवेरियन कैंसर के कारण भी होता है। ऐसी कोई भी समस्या देखने पर आपको जल्दी से जल्दी अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

8: पेट में दर्द

आजकल महिलाओं में पेट में जलन, गैस, और अपच जैसी समस्या देखने को मिल रही है। हम इसको मामूली समस्या सोच से अक्सर इग्नोर कर देते है, लेकिन यह भी ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षण में शामिल है।

9: भूख में कमी आना

अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगे या बिल्कुल भूख न लगे, तो यह कोई छोटी बात नहीं है। खासकर महिलाओं को ऐसा लगे, तो उन्हें डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।

10: कब्ज

अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है और यह ठीक नहीं हो रहा। तो यह आपके खान पान के कारण नहीं हो रहा बल्कि यह ओवेरियन कैंसर के 10 सामान्य लक्षणों में से एक है। इसमें आपको पेट फूला हुआ और टाइट महसूस हो सकता है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव कैसे करें?

  • HPV वैक्सीन: 9 से 14 साल की उम्र की लड़कियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। इससे शरीर वायरस के खिलाफ सुरक्षा पाता है।
  • पैप स्मीयर टेस्ट: हर महिला को 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से यह टेस्ट कराना चाहिए, जिससे शुरुआती संकेतों की पहचान की जा सके।
  • जीवनशैली में सुधार: धूम्रपान से दूरी, संतुलित आहार और सुरक्षित यौन संबंध इसके खतरे को कम कर सकते हैं।
  • सावधान रहें: यदि शरीर में लगातार थकावट, सेक्स के बाद ब्लीडिंग, या डिस्चार्ज जैसी समस्या हो तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत जांच कराएं।

इसे भी पढे : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल; धारदार हथियार से फाड़ दिया पेट, शव में पड़े कीड़े