राजनांदगांव. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड़गांव पुलिस ने फरार नाबालिग छात्र-छात्रा को बिलासपुर के कोटा इलाके से रेस्क्यू किया गया। छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया गया, जबकि छात्र को बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया। जांच में सामने आया कि छात्र ने छात्रा के साथ अनाचार किया था, जिसके लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। दोनों को किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक को भी गिरतार कर रिमांड पर भेजा गया है।