RAJNANDGAON: गणेश उत्सव पर झांकी समितियों व साउंड संचालकों की बैठक, रूट चार्ट पर बनी सहमति
राजनांदगांव। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। उत्सव के दौरान विभिन्न समितियां आकर्षक झांकियां निकालकर शहर में भ्रमण कराएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। झांकी के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पुलिस व प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। RAJNANDGAON: गणेश उत्सव: पुलिस-प्रशासन और झांकी समितियों की बैठक, तय हुआ रूट और नियम – रूट चार्ट पर बनी सहमति
बैठक में लिया गया निर्णय
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागृह में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी, झांकी समितियों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में रोड के बीचो-बीच पंडाल न लगाने, झांकी के लिए निर्धारित रूट, और साउंड सिस्टम संचालन संबंधी नियमों पर चर्चा हुई।
तय हुआ झांकी का रूट
बैठक में सर्वसम्मति से झांकी का रूट इस प्रकार तय किया गया—
गुरुद्वारा → मानव मंदिर → आजाद चौक → भारत माता चौक → कामठी लाइन → सुरजन गली → रामाधीन मार्ग → तिरंगा चौक → गंज चौक (झांकी समाप्ति स्थल)
साउंड सिस्टम पर निर्देश
मानक तरीके से निर्धारित साउंड सिस्टम का संचालन किया जाएगा।
छोटी गाड़ियों का ही उपयोग होगा।
अशोभनीय व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सुरक्षा व अन्य निर्देश
विद्युत लाइनों को ध्यान में रखते हुए झांकी की ऊंचाई व संरचना तैयार की जाए।
झांकी व पंडाल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
सभी समितियां झांकी व साउंड सिस्टम संचालन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त करें।